फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Hostel Release Date: 'लव हॉस्टल' में निगेटिव किरदार में दिखेंगे बॉबी देओल, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म

Sat, 05 Feb 2022 01:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम के बाद बॉबी देओल एक बार फिर से 'लव हॉस्टल' में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
love hostel - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम के बाद बॉबी देओल एक बार फिर से 'लव हॉस्टल' में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। आश्रम और क्लास ऑफ लव जैसी वेब सीरीज से अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने वाले बॉबी देओल फिर से ओटीटी प्लेटफार्म पर छाने को तैयार हैं। अपनी आगामी फिल्म लव हॉस्टल ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

love hostel - फोटो : insta
फिल्म लव हॉस्टल का निर्देशन शंकर रमन ने किया है और इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। लव हॉस्टल की कहानी उत्तर भारत में दर्शायी गई है। फिल्म में बॉबी देओल एक मर्सिनरी के किरदार में नजर आने वाले हैं जो विक्रांत मैसे और सान्या मल्होत्रा के पीछे पड़ा है। फिल्म में विक्रांत और सान्या लवर्स के किरदार में हैं।
विज्ञापन

love hostel - फोटो : insta/bollywoodarab.fc
इस दिन रिलीज होगी फिल्म-
बॉबी देओल की फिल्म 'लव हॉस्टल' 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज की जाएगी। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए इसकी रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'क्या नफरत से प्यार बच जाएगा? क्या प्यार सभी बाधाओं के खिलाफ जीत जाएगा? आपके लिए सबसे बहुप्रतीक्षित लव हॉस्टल लाने के लिए उत्साहित, 25 फरवरी को केवल ZEE5 पर रिलीज़ हो रही है। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाले बॉबी देओल का करियर एक समय पर आकर खत्म होने की कगार पर आ गया था। उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था, लेकिन ओटीटी पर आई उनकी वेब सीरीज आश्रम से बॉबी देओल दोबारा छा गए और अब वह ओटटी प्लेटफार्म पर अपना करियर एक्सप्लोर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें