फिल्म लव हॉस्टल का निर्देशन शंकर रमन ने किया है और इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। लव हॉस्टल की कहानी उत्तर भारत में दर्शायी गई है। फिल्म में बॉबी देओल एक मर्सिनरी के किरदार में नजर आने वाले हैं जो विक्रांत मैसे और सान्या मल्होत्रा के पीछे पड़ा है। फिल्म में विक्रांत और सान्या लवर्स के किरदार में हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म-
बॉबी देओल की फिल्म 'लव हॉस्टल' 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज की जाएगी। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए इसकी रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'क्या नफरत से प्यार बच जाएगा? क्या प्यार सभी बाधाओं के खिलाफ जीत जाएगा? आपके लिए सबसे बहुप्रतीक्षित लव हॉस्टल लाने के लिए उत्साहित, 25 फरवरी को केवल ZEE5 पर रिलीज़ हो रही है। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाले बॉबी देओल का करियर एक समय पर आकर खत्म होने की कगार पर आ गया था। उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था, लेकिन ओटीटी पर आई उनकी वेब सीरीज आश्रम से बॉबी देओल दोबारा छा गए और अब वह ओटटी प्लेटफार्म पर अपना करियर एक्सप्लोर कर रहे हैं।

