संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म 'भूमि' की शूटिंग पूरी कर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। वह अक्सर मान्यता और बच्चों के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में संजय ने एक तस्वीर शेयर कर मान्यता से एक गुजारिश की है।
दरअसल संजय मान्यता की एक बात काफी मिस कर रहे हैं। उन्होंने मान्यता से गुजारिश की है कि वह उनकी ये बात मान लें। आपको याद होगा जब मान्यता बॉलीवुड में आईं थीं तब उनके बाल घुंघराले थे लेकिन अब उन्होंने अपने बाल स्ट्रेट करवा लिए हैं। संजय चाहते हैं कि मान्यता फिर से वैसे ही बाल रख लें। संजय ने इंस्टाग्राम पर मान्यता कि एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जान, तुम पर ऐसे बाल बहुत अच्छे लगते थे। मैं उसे काफी मिस करता हूं।'
What did you say???😅😅my beautiful wife, Jaan I loved your grunjy hair, pls keep it again, we miss that hair
A post shared by dutt1 (@dutt1) on May 5, 2017 at 9:04am PDT