अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय काफी समय से चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म का टीजर और ट्रेलर आया था जो, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कल्कि कोचलिन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच फिल्म में कल्कि के किरदार का खुलासा हो गया है। अंग्रेजी वेबासइट डीएनए की खबर के अनुसार, गली ब्वॉय में कल्कि और रणवीर के बीच प्रेम संबंधों देखने को मिलेगा।
जैसा की ट्रेलर में देखा जा चुका है कि कल्कि कोचलिन रणबीर सिंह को किस कर रही होती हैं।वहीं ट्रेलर देखकर यह भी साफ जाहिर होता है गली ब्वॉय में आलिया भट्ट रणबीर की प्रेमिका हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि फिल्म में कल्कि का किरदार म्यूजिक बिजनेस से संबंधित है, वह रणवीर सिंह के जिंदगी में प्रवेश करती है और प्रभाव डालती नजर आएंगी।
आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुआ 'गली बॉय' का पहला गाना 'अपना टाइम आएगा' के रिलीज हुआ था। रिलीज होते ही इस गाने को 24 घंटे में 14 मिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा।फिल्म मुंबई के रैपर डिवाइन और नैजी के जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में 'अपना टाइम आएगा' गाना को डिवाइन और दब शर्मा ने कंपोज किया है, इसके लीरिक्स अंकुर तिवारी और डिवाइन ने दिए हैं।
बता दें कि जोया अख्तर के साथ रणबीर सिंह की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जोया के साथ 'दिल धड़कने दो' में काम किया था। आलिया भट्ट का एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ पहली फिल्म है, जिसे रितेश सिध्दवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म तैयार हो चुकी है और इसे 14 फरवरी को मतलब 'वैलेनटाइन डे' के मौके पर रिलीज किया जाएगा। दरअसल रणबीर को फिल्म सिम्बा से बड़ी सफलता मिली है जिससे उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। अब देखना यह होगा कि 'गली बॉय' बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाई करती है।