फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: हॉलीवुड तक पहुंचा आलिया का स्टारडम, सोफिया डि मार्टिनो ने जमकर की गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ

Fri, 30 Dec 2022 04:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स टेलीविजन सीरीज लोकी में सिल्वी का किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया डि मार्टिनो ने इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
विज्ञापन
सोफिया डि मार्टिनो, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा नाम है जो काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह अपनी फिल्मों, लुक्स और फोटोज के जरिए फैंस की जुबान पर रहती हैं। साल 2022 की शुरूआत में रिलीज हुई अभिनेत्री की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया था। अब इस फिल्म की पहुंच हॉलीवुड तक हो गई है। 

विज्ञापन

साल 2022 में गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। इस फिल्म में आलिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनकी दमदार एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। हालांकि फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका भी बायकॉट किया गया था, लेकिन फिल्म ने फिर भी धमाकेदार कमाई की थी। देश में खूब सारा प्यार पाने के बाद अब इस फिल्म की प्रसंशा विदेशों में भी हो रही है। 

इसे भी पढ़ें- Pathaan Advance Booking: भगवा विवाद के बीच शुरू हुई पठान की एडवांस बुकिंग! इस देश के सात थिएटर हाउसफुल

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स टेलीविजन सीरीज लोकी में सिल्वी का किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया डि मार्टिनो ने इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के परफॉर्मेंस की तारीफ की है। आलिया की तारीफ करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- 'वाह व्हाट अ टर्न'। आलिया लगभग डेढ़ मिनट में दुनिया को अपने कब्जे में लेने जा रही हैं।



इसे भी पढ़ें- Nitin Manmohan Funeral: जिस मोहल्ले में करियर शुरू किया, वहीं आकर पंचतत्व में विलीन हुए नितिन मनमोहन
 
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने सोफिया डि मार्टिनो की ये तारीफ वाले कमेंट्स को अपनी स्टोरी पर लगाया है। आलिया ने उनकी पोस्ट पर धन्यवाद जताते हुए लिखा- 'किसी ऐसे व्यक्ति से जो पूरी मल्टीवर्स को अपने कब्जे में लेने वाला है, उनसे तारीफ सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें