फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना के 'लॉकअप' में आया नया ट्विस्ट, अंजलि के फैसले पर टिकी इन दो कंटेस्टेंट्स की वापसी

Sun, 03 Apr 2022 09:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत का शो लॉकअप हर दिन के साथ और भी अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। शो में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में लॉकअप शो से करणवीर वोहरा एटिमिनेट हो गए थे।
विज्ञापन
लॉकअप शो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत का शो लॉकअप हर दिन और भी अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। शो में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में लॉकअप शो से करणवीर वोहरा एटिमिनेट हो गए थे। फैंस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था। उनके अचानक शो से बाहर हो जाने से कंटेस्टेंट्स भी रोते हुए नजर आए थे। अब मेकर्स इस शो में डबल ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

विज्ञापन

करणवीर वोहरा-सायशा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस शो में करणवीर और सायशा की वापसी होने जा रही है। इस बात की जानकारी ऑल्ट बालाजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। ऑल्ट बालाजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें करणवीर और सायशा नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में कंगना दोनों से कहती हैं कि आप दोनों की अब तक वापसी नहीं हुई। यह अंजलि पर निर्भर करता है कि आप इस शो में शामिल होंगे या नहीं।

बता दें कि सायशा शिंदे शो की होस्ट कंगना से पंगा लेने के बाद एलिमिनेट हो गई थीं। हालांकि अब वह 'लॉक अप' में एक बार फिर कैदी बनी नजर आ सकती हैं। ऑल्ट बालाजी ने इंस्टाग्राम पर सायशा का एक वीडियो भी डाला है जिसमें वह लाल सूट में डांस करते हुए दिख रही हैं। शो में वापस लौटकर सायशा काफी खुश नजर आ रही हैं। कंगना से झगड़े और शो से बाहर निकलने के बाद अभी हाल ही में सायशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर के शो की होस्ट से माफी मांगी थी।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में इस शो ने 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया था।कंगना ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'सारी चंगू-मंगू सेना/ क्रूएला की मीडिया/ साथ में...उनके पापा जो (करण जौहर) छुप-छुपकर रोने वाले हैं। इतने पापड़ बेलने के बाद भी देखो 200 मिलियन और अभी आगे-आगे देखो होता है क्या… तेरे रोने के दिन आ गए पापा जो।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें