फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp 2: इस फेमस स्टार को 'लॉकअप 2' का हिस्सा बनाना चाहते हैं मेकर्स, कोई भी कीमत चुकाने के लिए हैं तैयार

Sun, 12 Mar 2023 12:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉक अप का सीजन 2 बहुत जल्द दर्शकों के बीच होगा। पहले सीजन के हिट होने के बाद मेकर्स इसके दूसरे सीजन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। कहा जा रहा है कि इस बार कंगना की जेल में कई चर्चित चेहरे दिखाई देंगे।
विज्ञापन
'लॉक अप' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत के लॉकअप शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके पहले सीजन को खूब भर भर के टीआरपी मिली। जिससे खुश होकर मेकर्स ने अब इसके दूसरे सीजन को लाने की तैयारी की है। लॉकअप के सीजन 2 को लेकर काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। काफी समय से शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में कई तरह की जानकारी सामने आती रही हैं अब एक बार फिर कहा जा रहा है कि लॉक आप के सीजन 2 में बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

विज्ञापन

कहां जा रहा है कि बिग बॉस 16 के घर में नजर आने वाले कुछ सेलिब्रिटी अब लॉकअप के सीजन 2 में दिखाई देंगे। जिनमें से कई का नाम तो कंफर्म है। इस बीच एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है जो एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस लॉकअप के सीजन 2 में नजर आएगा। बता दें कि लॉकअप के सीजन टू में उन सेलेब्स को दिखाया गया जो किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में थे।

'लॉक अप' शो - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि कंगना द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में टीवी इंडस्ट्री का फेमस चेहरा कहे जाने वाले पारस छाबड़ा नजर आएंगे। पारस छाबड़ा को लॉक अप सीजन 2 के लिए अप्रोच किया गया है। इसकी बहुत गुंजाइश है कि पारस कंगना की जेल में दिखाई देंगे। बता दे कि पारस इससे पहले स्प्लिट्सविला 5 और बिग बॉस 13 का हिस्सा भी रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर पारस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन

उधर, कहा ये भी जा रहा है कि पारस ने अभी कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। ऐसे में लॉक अप 2 के मेकर्स पारस को मुंह मांगी रकम देने के लिए तैयार हैं। क्योंकि लॉकअप के पहले सीजन के हिट हो जाने के बाद इसके दूसरे सीजन के लिए मेकर्स ने खास तैयारी कर रखी हैं। वे ऐसी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते जिससे इसका दूसरा सीजन कमजोर हो। मेकर्स चाहते हैं कि इस शो का दूसरा सीजन पहले के मुकाबले बड़ा हिट साबित हो। बता दें कि लॉकअप के पहले सीजन को जहां ओटीटी पर रिलीज किया गया था, वहीं इसका दूसरा सीजन आपको टीवी पर देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकअप के सीजन 2 को एमटीवी पर ऑन एयर किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: श्याम बेनेगल की खराब तबीयत की खबरों को बेटी पिया ने किया खारिज, बोलीं- वह ठीक हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें