Little Thomas Release Date: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर बच्चों के लिए सिनेमा लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'लिटिल थॉमस' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और इसमें क्या कुछ होगा खास।
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। 'लिटिल थॉमस' उनके लिए खास फिल्म है। यह 2007 में आई उनकी एनिमेटेड फिल्म 'रिटर्न ऑफ हनुमान' के बाद बच्चों के सिनेमा से उनका जुड़ाव दिखाती है। जानिए कैसी होगी फिल्म की कहानी।
विज्ञापन
90 के दशक के गोवा की कहानी है 'लिटिल थॉमस'
फिल्म की कहानी 90 के दशक के गोवा में सेट है। इसमें थॉमस नाम का एक बच्चा है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। थॉमस की सबसे बड़ी इच्छा है कि उसका एक छोटा भाई हो।
थॉमस को बताया जाता है कि अगर उसे छोटा भाई चाहिए तो उसके माता-पिता को एक-दूसरे को किस करना होगा। लेकिन उसके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं और दोनों अब एक-दूसरे को किस नहीं करते। ऐसे में छोटा थॉमस अपने माता-पिता को फिर से किस करवाने की कोशिश में लग जाता है।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी एक बच्चे की मासूम सोच और अपने परिवार को लेकर उसकी छोटी-सी इच्छा के आसपास घूमती है। यही चीज इसे बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी खास बनाती है।
फिल्म लिटिल थॉमस
- फोटो : इंस्टाग्राम @cinemakasam
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट हृदांश पारेख छोटे थॉमस का किरदार निभा रहे हैं।