सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, बच्ची
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी-कभी छोटे-छोटे पल ही सबसे बड़ी मुस्कान लाते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ। वह अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ बाहर गए थे। वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक शुक्रवार को सिद्धार्थ और कियारा को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। कियारा, जो अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, अपने पति के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं। इस बीच कियारा कार में बैठ गईं जबकि सिद्धार्थ एक छोटी फैन से मिलने के लिए रुक गए। बच्ची अपने पिता की गोद में थी और सिद्धार्थ ने खुशी-खुशी उनके साथ फोटो खिंचवाई। मगर उस बच्ची ने इस पल को और भी खास बना दिया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
कैसा था अभिनेता का रिएक्शन?
अभिनेता के बगल में खड़े होकर, बच्ची ने उनके गाल पकड़े और उन्हें एक प्यारा सा किस कर दिया। सिद्धार्थ को इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी, मगर उनका रिएक्शन बहुत ही प्यारा था। वे मुस्कुरा उठे और बोले, 'कितनी प्यारी है!' इसके बाद वह अपनी कार की ओर चले गए।
यूजर्स कर रहे कमेंट
वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने इसे बहुत क्यूट मूमेंट बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'बच्चा पहले ही चुम्बन वाले होंठ बनाकर बैठा था।' दूसरे यूजर ने लिखा 'सिद्धार्थ बदले में बच्चे को चूम सकते थे।' एक यूजर ने सिद्धार्थ और बच्चे को क्यूट बताया है। एक यूजर ने लिखा 'पूरी बॉलीवुड में इनका ही व्यवहार पसंद है।'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपल ने कब दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर?
- बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने अक्तूबर में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी।
- कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।
- फोटो में उनके हाथ एक साथ थे और उनकी बेटी ने बच्चों के मोजे पकड़ रखे थे।
- इस फोटो को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, 'हमें एक बार फिर सबसे बड़ा तोहफा मिला है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।'
- सिद्धार्थ और कियारा पहले से ही एक बच्ची के माता-पिता हैं। बच्ची का नाम साराया मल्होत्रा है।
- उन्होंने 15 जुलाई 2025 को मुंबई में अपनी बेटी का स्वागत किया था।