अभी 2022 खत्म भी नहीं हुआ और 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी हो गई है। जी हां, अगले साल शाहरुख खान, सलमान खान, प्रभास के कई बड़े प्रोजेक्ट्स सिनेमाघराें में दस्तक देने वाले हैं। इतना ही नहीं 2023 में बॉक्स ऑफिस पर फिर एक बार साउथ बनाम बॉलीवुड देखने को मिलने वाला है, क्योंकि अगले साल की शुरुआत प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' से होने वाली है। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। मजेदार बात ये है कि प्रभास की इस फिल्म से इस बार शाहरुख खान भिड़ने वाले हैं। जी हां, पढ़िए हमारी पूरी रिपोर्ट...