अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' ने रिलीज के पहले दिन 1.22 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि फिल्म काफी पंसद की जा रही है।
रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने सेंसर बोर्ड के साथ विवाद के बाद सुर्खियां बटोर ली थी। यह फिल्म उस दर्शक वर्ग के लिए है जो ऑफबीट और अलग तरह की फिल्म पसंद करता है। फिल्म को 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। अगर कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन का कलेक्शन काफी कम है। संभव है कि पहला वीकेंड पांच करोड़ रुपये के ऊपर रहे।
फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक, आहना कुम्रा, प्लाबिता बोरठाकुर जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में है।
#LipstickUnderMyBurkha picked up towards evening shows... Fri ₹ 1.22 cr [400 screens]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 22, 2017