फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के कारण कम रही 'मुन्ना माइकल' की कमाई?

Sun, 23 Jul 2017 03:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का - फोटो : BBC
विज्ञापन
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई। अलंकृता श्रीवास्तव की 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' और शब्बीर खान की 'मुन्ना माइकल' के बीच कड़ी टक्कर थी। हालांकि दोनों ही फिल्मों का जॉनर एकदम अलग है लेकिन फिर भी चारों ओर 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की ही वाहवाही हो रही है। लगता है भारतीय दर्शकों को ऑफबीट फिल्में पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन


'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' ने दो दिनों में 3.39 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 1.22 करोड़ की कमाई की थी वहीं शनिवार को 2.17 करोड़ की कमाई की। भारत में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छे रिव्यू मिले हैं और दर्शकों को भी फिल्म पसंद आ रही है।

#LipstickUnderMyBurkha witnesses growth on Sat... Fri 1.22 cr, Sat 2.17 cr. Total: ₹ 3.39 cr [400 screens]. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 23, 2017
विज्ञापन



वहीं बात करें टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मुन्ना माइकल' का तो ये 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्न ने अपने पहले दिन 6.65 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन 6.15 करोड़ अपने नाम किए। दो दिन में फिल्म की कुल कमाई 12.80 करोड़ हो गई है। गौर करने वाली बात है कि इसे पाकिस्तान में खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म विश्लेषकों की मानें तो 'मुन्ना माइकल' ने पाक में बाहुबली 2 से भी ज्यादा कमाई की है।

#MunnaMichael Fri 6.65 cr, Sat 6.15 cr. Total: ₹ 12.80 cr [3000 screens]. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 23, 2017


दोनों ही फिल्मों को मिली स्क्रीन्स में भी काफी अंतर है। 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को जहां केवल 400 स्क्रीन्स नसीब हुईं वहीं 'मुन्ना माइकल' 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई। इस लिहाज से 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' काफी अच्छी कमाई कर रही है।

इन दो फिल्मों के बीच एक हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज हुई है जिसका पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही थी। क्रिस्टोफर नोलान की 'डनकिर्क' ने भारत में पहले ही दिन 3.60 करोड़ कमा लिए हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई में इजाफा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें