हॉलीवुड सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा और गायिका लिंडसे लोहान इन दिनों सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। दोनों को बहुत बार साथ देखा गया है। जिसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि मोहम्मद बिन सलमान और लिंडसे लोहान एक-दूसरे को डेंट कर रहे हैं। इन सबके बीच अब लिंडसे लोहान के पिता ने बेटी के रिश्तों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिता ने मोहम्मद बिन सलमान के साथ लिंडसे लोहान के रिश्ते को रूहानी और सम्मानजनक बताया है।
लिंडसे के पिता ने कहा,“वे सिर्फ दोस्त हैं, लिंडसे के मध्य पूर्व में कई शक्तिशाली लोग दोस्त हैं। लिंडसे MBS से मध्य पूर्व में शरणार्थियों की मदद करने के लिए काम करने के दौरान मिलीं। मोहम्मद बिन सलमान के साथ लिंडेसा का रिश्ता बहुत रुहानी और सम्मानजनक रिश्ता है।"
लिंडसे लोहान के पिता की इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने मीडिया में इस तरह की खबरें आईं कि मोहम्मद बिन सलमान और लिंडसे लोहान पिछले साल फॉर्मूला वन ग्रैंड प्री के दौरान मिले थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। आपको बता दें कि सलमान पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम सारा बिंट मशूर बिन अब्दुलअजीज अल सऊद है। उनके दो बेटे हैं।