फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger Trailer: गुरुवार को इस इस समय रिलीज होगा ‘लाइगर’ का ट्रेलर, मुंबई और हैदराबाद में लॉन्च की तैयारियां पूरी

Tue, 19 Jul 2022 11:30 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म लाइगर के ट्रेलर रिलीज की डेट तो पहले ही जारी हो गई थी। गुरुवार को मुंबई और हैदराबाद में इसकी रिलीज को लेकर तैयारियां भी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
लाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर की फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस का दक्षिण भारतीय सिनेमा से नाता फिल्म ‘बाहुबली’ से जुड़ना शुरू हुआ। करण जौहर ने ही इस फिल्म को हिंदी में प्रस्तुत किया था। तब से करण जौहर लगातार अपने बैनर तले दक्षिण भारतीय और मुंबई के सितारों को जुटाकर अखिल भारतीय फिल्में बनाने की कोशिश करते रहे हैं। तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में भी धर्मा प्रोडक्शंस के साझेदार बनने की खबर है। और, उससे पहले करण जौहर अगले महीने दक्षिण भारतीय सितारे विजय देवराकोंडा को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को मुंबई और हैदराबाद में रिलीज होगा।

विज्ञापन

 

25 अगस्त को रिलीज होने जा रही निर्देशक पुरी जगन्नाथ की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘लाइगर’ का ट्रेलर गुरुवार को हैदराबाद और मुंबई दोनों शहरों में लॉन्च करने की तैयारी करीब करीब पूरी हो चुकी है। पहले ये ट्रेलर हैदराबाद में तेलुगू में सुबह करीब 9.30 बजे लॉन्च होगा। उसके बाद गुरुवार को ही पूरी टीम मुंबई पहुंचेगी और यहां शाम करीब 7.30 बजे फिल्म का ट्रेलर हिंदी में रिलीज किया जाएगा। विजय देवराकोंडा की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ हिंदी भाषी क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय रही है। इसी की रीमेक बाद में हिंदी में ‘कबीर सिंह’ के नाम से बनी, इस फिल्म को शाहिद कपूर की कमबैक फिल्म भी माना जाता है।
विज्ञापन

लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘लाइगर’  में विजय देवरकोंडा के अलावा मशहूर मुक्केबाज माइक टायसन, अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी, मकरंद देशपांडे और गेटअप श्रीनू जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने पीजे और चार्मी कौर के साथ मिल कर बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें