सिंगर माइली सायरस से शादी के सात महीने बाद अलग होने पर हॉलीवुड एक्टर लियाम हेम्सवर्थ ने कहा है, "आप नहीं समझ सकते कि कैसा लगता है। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं उनके खुश और स्वस्थ रहने की कामना करता हूं। ये मेरा निजी मामला है मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता।''
इन दिनों माइली इटली में छुट्टियां मना रही हैं। जहां से माइली की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह कैटलिन कार्टर को किस कर रही थीं। जिसके बाद खबरें आईं कि माइली और कैटलिन कार्टर एक दूसरे को डेट कर रही हैं।
बीते दिनों माइली के प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए एक ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा गया था कि माइली और लियाम दोनों खुद पर और अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। स्टेटमेंट में लोगों और प्रेस से दोनों की प्राइवेसी का सम्मान करने की भी बात कही गई है।
बता दें कि माइली इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि वह बाइसेक्शुअल हैं और महिलाओं की तरफ भी आकर्षित होती हैं। माइली और लियाम हेम्सवर्थ ने पिछले साल 23 दिसंबर को फ्रेंकलिन में सीक्रेट मैरेज की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म द लास्ट सॉन्ग के सेट पर हुई। जहां से दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।