तंदुआ निकलने की यह घटना मुंबई स्थित गोरेगांव फिल्म सिटी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मराठी टीवी सीरियल के सेट पर शूटिंग चल रही थी। इसी बीच लोगों को सेट पर तेंदुआ दिखा और हल्ला मचने लगा।
मुंबई फिल्म सिटी में इन दिनों अक्सर तेंदुआ निकलने की घटना आम होती जा रही है। बीते दिन 26 जुलाई को एकबार फिर फिल्म सिटी में एक टीवी शो के सेट पर तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ निकलने के बाद वहां के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया है। तेंदुआ निकलने के बाद वहां कुछ लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
तीसरी या चौथी घटना
तंदुआ निकलने की यह घटना मुंबई स्थित गोरेगांव फिल्म सिटी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मराठी टीवी सीरियल के सेट पर शूटिंग चल रही थी। इसी बीच लोगों को सेट पर तेंदुआ दिखा और हल्ला मचने लगा। तेंदुए को देखते ही सेट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग इधर से उधर भागने लगे। इस दौरान ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, 'उस दौरान सेट पर 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, किसी की जान भी जा सकती थी। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी या चौथी ऐसी घटना है। सरकार इस दिशा में कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही है।'
सुनवाई न होने पर करेंगे हड़ताल
उन्होंने आगे कहा कि 'फिल्म सिटी के सेट पर बार-बार तेंदुआ घुस आता है। सरकार ने सुरक्षा के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। अगर जल्दी इस मामले में सुनवाई नहीं हुई तो हमें हजारों मजदूरों और कलाकारों के साथ मिलकर हड़ताल करनी पड़ेगी और फिल्म सिटी में सब काम बंद हो जाएगा।'