विख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका श्यामला जी भावे का शुक्रवार को हृदयघात से निधन हो गया। 79 वर्षीय श्यामला जी ने बंगलुरु में अपनी आखिरी सांस ली। भावे हिंदुस्तानी शैली के साथ ही कर्नाटक संगीत में भी पारंगत थीं। उन्हें ‘उभय गान विदुषी’ से सम्मानित किया गया था।