फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legend Of Maula Jatt: भारत में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म, मनसे नेता अमेय खोपकर की पाक कलाकारों को धमकी

Sun, 22 Sep 2024 12:29 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तानी सितारे फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' इस साल 2 अक्तूबर को भारत में रिलीज होगी। हालांकि, इसे एक बार फिर भारत में राजनीतिक दलों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
द लीजेंड ऑफ मौला जट-अमेय खोपकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सितारे फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' इस साल 2 अक्तूबर को भारत में रिलीज होगी। हालांकि, इसे एक बार फिर भारत में राजनीतिक दलों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कहा कि वे देश में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

अमेय खोपकर की चेतावनी

एमएनएस सिनेमा विंग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि वे भारत में किसी भी पाकिस्तानी फिल्म या अभिनेताओं का मनोरंजन नहीं करेंगे। उन्होंने अन्य राज्यों के लोगों से भी रिलीज का विरोध करने का आग्रह किया। खोपकर ने एएनआई को बताया, 'यह फिल्म रिलीज नहीं होगी। सिर्फ यह फिल्म ही नहीं, हम भारत में किसी भी पाकिस्तानी फिल्म या अभिनेताओं का मनोरंजन नहीं करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो एक मजबूत आंदोलन होगा।'

फिल्म रिलीज का किया विरोध 

खोपकर ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैं अन्य राज्यों के लोगों और पार्टियों से भी अपने राज्यों में इसका विरोध करने का आह्वान करता हूं। हमारे सैनिक सीमाओं पर मर रहे हैं और हमारे शहरों पर हमले हो रहे हैं। हमें यहां पाकिस्तानी अभिनेताओं की आवश्यकता क्यों है, क्या हमारे पास यहां पर्याप्त प्रतिभा नहीं है।'

The Mehta Boys: 'द मेहता बॉयज' शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल मे हुई प्रदर्शित, टीम के साथ बोमन ईरानी आए नजर

थिएटर के मालिकों को किया खबरदार

सिनेमा मालिकों को संभावित परिणामों के बारे में चेतावनी देते हुए, खोपकर ने कहा, 'सिनेमाघरों के मालिक अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके थिएटरों में शीशा बहुत महंगा है। हम किसी भी पाकिस्तानी अभिनेता को हरा देंगे जो भारत आने की हिम्मत करेगा। कला और राजनीति हैं अलग लेकिन हम अपने सैनिकों की कीमत पर कला नहीं चाहते, हम उन्हें आने नहीं देंगे।'

Baaghi 4: नवंबर में शुरू होगी 'बागी 4' की शूटिंग, निर्देशन की कमान संभालेंगे कन्नड़ इंडस्ट्री के ये दिग्गज!
विज्ञापन

कब लगा पाक कलाकारों पर बैन?

2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। नवंबर 2023 में, सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के कलाकारों के भारत में प्रदर्शन या काम करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। फवाद और माहिरा दोनों पहले भारतीय सिनेमा में काम कर चुके हैं। फवाद 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'खूबसूरत' जैसी फिल्मों का हिस्सा थे। माहिरा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें