रेकी कर फार्महाउस के पास ढूंढा कमरा
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का फार्महाउस है, इसलिए कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और अन्य शूटर्स मुंबई के वाजे इलाके में पनवेल में एक किराए का कमरा लेकर रुकने आए थे। उन्होंने उस पूरे रास्ते की रेकी कर यह कमरा किराए पर लिया था। पुलिस ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ महीने तक बिश्नोई गैंग के लोग इस कमरे में रुके हुए थे।
नोट की सलमान के गाड़ी की स्पीड
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रेकी के दौरान इस बात को भी नोट किया था कि हिट एंड रन मामले में नाम सामने आने के बाद से ही सलमान खान अपनी गाड़ी की स्पीड बहुत कम रखते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी देखा कि पनवेल फार्महाउस के रास्ते में बहुत सारे गड्ढे हैं। इसलिए सलमान की गाड़ी की स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रहती होगी।
निकाली सलमान के साथ रहने वालों की जानकारी
उन्होंने रेकी के दौरान यह भी जाना की जब भी जब भी सलमान खान अपने फार्महाउस आते हैं तब उनके साथ उनका PSO शेरा ही मौजूद होता है।
गार्ड से की दोस्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स, फार्महाउस के गार्ड्स से तक मिलते रहते थे। उन्होंने गार्ड्स को अपना परिचय सलमान खान के फैन के तौर पर दिया था। और धीरे-धीरे गार्ड्स से दोस्ती कर ली। ताकि उन्हें अभिनेता के हर मूवमेंट की जानकारी मिल सके।
अपने पास रखे थे ये हशियार
बिश्नोई गैंग के सभी शूटर्स के पास सलमान खान को मारने के लिए छोटे हथियार, पिस्टल, कारतूस मौजूद थे। इस रेकी के दौरान सलमान खान दो बार अपने फार्महाउस भी गए थे, लेकिन शूटर्स अटैक करने से चूक गए थे।