डीआर हर्ष, परी शर्मा और किंग सुल्तान स्टारर गाना 'लौंग सॉन्ग' हाल ही में रिलीज हुआ था। गाने में हर्ष- परी की जुगलबंदी और किंग की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है। एलबम के कोरियोग्राफर अरविंद का कहना है कि क्लबों में इस गाने को पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही गाने को खास तौर से पंजाब से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि इस गाने के निर्माता और निर्देशक सोनी सिंह हैं।