फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases: एक्शन-रोमांस से लेकर सस्पेंस-कॉमेडी तक, इस हफ्ते ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का सैलाब

Mon, 05 Jan 2026 10:42 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं। एक्शन-रोमांस से लेकर कॉमेडी और सस्पेंस तक, हर जॉनर को पसंद करने वाली ऑडियंस के लिए इस बार कुछ खास है। 
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की शुरुआत ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। इसी हफ्ते मच अवेटेड वेब सीरीज, रियलिटी शोज और फिल्में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने को तैयार हैं। रोमांच से लेकर बिजनेस पिचिंग, जबरदस्त एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और रियलिटी ड्रामा तक- हर तरह के कंटेंट से यह हफ्ता भरपूर रहने वाला है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। 

विज्ञापन

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 - फोटो : एक्स
मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9
इस हफ्ते सबसे पहले दर्शकों को मास्टरशेफ इंडिया- हिंदी सीजन 9 देखने को मिलेगा। ये खाना बनाने का शो 5 जनवरी 2026 यानी आज से सोनी लिव प्लेटफॉर्म पर शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम सोनी टीवी चैनल पर भी उपलब्ध होगा और नए एपिसोड हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे दिखाई जाएंगे।

 

शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 - फोटो : एक्स
शार्क टैंक इंडिया सीजन 5
आज यानी 5 जनवरी 2026 को शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 भी रिलीज होगा। यह कार्यक्रम सोनी लिव प्लेटफॉर्म पर दिखेगा। इस सीजन भी पहले की ही तरह कई तरह की नए बिजनेस पिचेस को शार्क के सामने पेश किया जाएगा।

 

'अखंडा 2' - फोटो : सोशल मीडिया
अखंडा 2 
तेलुगु भाषा की एक बड़ी फिल्म अखंडा 2 9 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह एक कल्पनात्मक और रोमांचक कथा है जिसमें दर्शकों को कथानक देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह पिछले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगी।

 

दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब
दे दे प्यार दे 2
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' भी 9 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर जारी होगी। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की इस फिल्म को सिनेमाघरों में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म ओटीटी पर क्या कमाल दिखाती है।

यह खबर भी पढ़ेंBox Office: 'धुरंधर' के आगे ढेर हुई 'इक्कीस', आखिरी सांसे गिन रही कार्तिक की फिल्म; जानें बाकी फिल्मों का हाल

मास्क - फोटो : एक्स
मास्क
तमिल भाषा की मास्क नामक एक्शन और रहस्य से भरी फिल्म 9 जनवरी 2026 को जी5 प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह फिल्म अपनी तेज रफ्तार कहानी और रोमांचक सीन के कारण दर्शकों के बीच उत्साह पैदा करेगी। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं कलाकारों ने निभाई हैं जो कथा को रोचक बनाते हैं।

 

स्प्लिट्स्विला एक्स6 - फोटो : एक्स
स्प्लिट्स्विला एक्स6
सनी लियोनी, करण कुंद्रा, निया शर्मा और उर्फी जावेद के शो स्प्लिट्स्विला के नए सीजन का प्रसारण 9 जनवरी 2026 को जियोहॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर होगा। इस कार्यक्रम में कंटेस्टेंट्स प्यार या पैसे में से किसी एक को चुनते हुए नजर आएंगे।

 

बिग बॉस मराठी सीजन 6 - फोटो : एक्स
बिग बॉस मराठी सीजन 6
मराठी दर्शकों के लिए बिग बॉस मराठी सीजन 6 का आयोजन 11 जनवरी 2026 शाम 8 बजे जियोहॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर शुरू होगा। इस बार के सीजन में नरक और स्वर्ग थीम रखी गई है, जो प्रतियोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन की भावना को नया रूप देगी। इस सीजन को भी रितेश देशमुख ही होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं।
 
विज्ञापन

द नाइट मैनेजर सीजन 2 - फोटो : एक्स
द नाइट मैनेजर सीजन 2
टॉम हिडलस्टन की सीरीज का मच अवेटेड सीजन अब वापस लौट चुका है। जासूसी और रहस्य को पसंद करने वालों के लिए 'द नाइट मैनेजर' सीजन 2 5 जनवरी 2026 से प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इस सीजन में 6 एपिसोड होंगे और प्रत्येक नए भाग को हर रविवार रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें