फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Savi: 'सावि' के गाने में सुनने को मिलेगी दिवंगत गायक केके की आवाज, रिकॉर्डिंग के एक हफ्ते बाद हो गया था निधन

Wed, 22 May 2024 12:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म सावि का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बात करते हुए निर्माता मुकेश भट्ट ने खुलासा किया कि फिल्म में दिवंगत सिंगर केके का आखिरी गाना लोगों को सुनने को मिलेगा। 
विज्ञापन
सावि - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल कपूर, दिव्या खोसला और हर्षवर्द्धन राणे अभिनीत फिल्म सावि इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी होने के बाद से फिल्म को लेकर लोग काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इस बीच मंगलवार (21 मई) को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया। फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान निर्माता मुकेश भट्ट ने खुलासा किया कि फिल्म में दिवंगत गायक केके द्वारा गाया गया आखिरी गाना होगा।

विज्ञापन

Akshay Kumar: शिखर धवन के शो में अक्षय का खुलासा, बैंकॉक में आरटीओ अधिकारी को मार दी थी टक्कर फिर...

रिकॉर्डिंग के एक हफ्ते बाद हो गया था निधन
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में बात करते हुए निर्माता बताया कि फिल्म में दिवंगत गायक केके का आखिरी गाना लोग सुन सकेंगे। इस दौरान मुकेश ने यह भी खुलासा किया कि इस गाने को रिकॉर्ड करने के एक सप्ताह बाद गायक का निधन हो गया था। मुकेश ने मीडिया को बताया, “एक बहुत ही प्यारे दोस्त केके ने इस फिल्म का एक गाना गाया गया है। वे एक शानदार गायक थे। उनके साथ अपनी मित्रता को मैंने संजोकर रखा है। कई गानों के लिए हमने साथ में काम किया। उन्होंने इंडस्ट्री को कई चार्टबस्टर गाने दिए। आप लोगों को सावि में उनका आखिरी गाना सुनने को मिलेगा।  गाना रिकॉर्ड करने के एक सप्ताह बाद उनका निधन हो गया था।" 

कार्डियक अरेस्ट ने ली थी जान
गायक केके का निधन 1 जून 2022 को कार्डियक अरेस्ट के कारण कोलकाता में हो गया था। इस खबर के सामने आते ही फिल्म और संगीत जगत में मातम छा गया था। अपने करियर में केके ने कई सुपरहिट गाने गाए थे। मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी फिल्मों के कई गानों के लिए उन्होंने अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन

सावि में मुख्य भूमिका में दिखेंगी दिव्या
सावि की बात करें तो फिल्म में दिव्या मुख्य भूमिका में हैं। वे पर्दे पर एक गृहिणी के किरदार में दिखेंगी। वहीं, उनके पति का किरदार हर्षवर्धन ने निभाया है। फिल्म में उनके पति को उस अपराध के लिए जेल में डाल दिया जाता है, जो उन्होंने किया ही नहीं।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें वायरल, पुलिस की वर्दी में दहाड़ते नजर आए अजय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें