फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉलीवुड की मां' निरूपा रॉय के बेडरूम को लेकर बेटों में ठनी

Thu, 02 Mar 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
nirupa roy
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा में मां का किरदार को नए आयाम देने वाली हीरोइन निरूपा राय के दोनों बेटे लंबे समय से मां-बाप की संपत्ति को लेकर झगड़ रहे हैं लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। निरूपा रॉय के दोनों बेटों, किरन और योगेश के बीच अब अपनी मां के बेडरूम को लेकर लड़ाई छिड़ गई है। 
विज्ञापन


निरूपा रॉय के दोनों बेटों ने इस बेडरूम पर अपना दावा किया है और कहा है कि उनकी भावनाएं इस कमरे से जुड़ी हुई हैं।

बता दें कि निरूपा रॉय की संपत्ति को लेकर विवाद तभी शुरु हो गया था जब 2004 में निरूपा रॉय की मौत हुई। निरूपा रॉय का 3000 स्कवायर फीट का ग्राउंड फ्लोर वाला अपार्टमेंट है और इसमें किरन और योगेश के हिस्से में दो दो बेडरूम हैं। 3000 स्कवायर फीट के अलावा इस फ्लैट में 8000 स्कवायर फीट का गार्डन भी है। ये पूरी संपत्ति तकरीबन 100 करोड़ की है।

किरन के हिस्से में आए दो बेडरूमों में से एक में निरूपा रॉय रह रहीं थीं। चूंकि अब निरूपा रॉय नहीं हैं इसलिए दोनों भाई उस बेडरूम पर अपना अपना हक चाहते हैं। बता दें कि निरूपा रॉय की मौत के बाद उनके पति इस संपत्ति के मालिक हो गए थे लेकिन पिछले साल उनकी भी मौत हो गई जिससे दोनों भाईयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया। इस मामले में किरन ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी जिसमें उसने बड़े भाई पर संपत्ति पर मालिकाना हक पाने के लिए डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें