फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: तंगहाली में गुजरा था ओमपुरी का बचपन, होटल में धोने पड़े थे बर्तन, पत्नी ने किताब लिखी तो हो गया विवाद!

Mon, 10 Jan 2022 08:34 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी को गुजरे पांच साल हो गये हैं। 6 जनवरी 2017 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्ष किया और उनका बचपन तंगहाली में गुजरा। जिसकी वजह से उन्हें होटल में बर्तन तक धोने पड़े।
विज्ञापन
ओम पुरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी को गुजरे पांच साल हो गये हैं। 6 जनवरी 2017 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्ष किया और उनका बचपन तंगहाली में गुजरा। जिसकी वजह से उन्हें होटल में बर्तन तक धोने पड़े। खुद ही ओम पुरी ने एक बार बताया था कि 6 साल की उम्र में जिंदगी चलाने के लिए वह चाय के ग्लास धोते थे। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता था और सफलता भी बड़े संघर्ष बाद मिली थी।

विज्ञापन


ओम पुरी अपने टैलेंट के बूते नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पहुंचे। जहां से उन्होंने अभिनय के गुर सीखे।अपनी औसत शक्ल को लेकर भी उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। यहां तक की जब एनएसडी में उनकी मुलाकात शबाना आजमी से हुई, तो उन्होंने ओम पुरी को देखकर यह तक कह डाला कि कैसे- कैस लोग हीरो बनने चले आते हैं। पर फिल्मो में आने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने अभिनय की बदौलत लोगों के दिलों में बस गये। हालांकि उनके साथ कई विवाद भी जुड़े रहे। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने महज 14 साल की उम्र में नौकरानी से संबंध बनाए थे। उनकी दो शादियां हुई थी। दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने उनकी जिंदगी पर ‘अनलाइकली हीरो: द स्टोरी ऑफ़ ओम पुरी’ किताब लिखी है। जिसे पर काफी विवाद भी हुआ।

किताब के मुताबिक, ओमपुरी जब 14 साल के थे, उन्होंने नौकरानी के साथ अंतरंग रिश्ते कायम किये। ओमपुरी उन दिनों अपने मामा के यहां पर थे। इसी दौरान घर की लाइट चली गई। नौकरानी पहले से ही ओमपुरी पर निगाह गड़ाए बैठी थी। लिहाजा लाइट जाने के बाद उसने ओम को जकड़ लिया और कमरे में ले जाकर संबंध बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें