फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अनुराग कश्यप ने शेयर की बेटी आलिया की बचपन की तस्वीर, लिखी यह बात

Mon, 10 Jan 2022 07:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी आलिया कश्यप की बचपन की तस्वीर साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी आलिया की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें आलिया लेटी हुई हैं और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी आलिया कश्यप की बचपन की तस्वीर साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी आलिया की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें आलिया लेटी हुई हैं और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। अनुराग कश्यप ने बेटी आलिया को चिढ़ाते हुए कहा कि वह उसे तब पसंद करते थे, जब वह बच्ची थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस और दिलकश तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियों को साझा किया है। अब उनके पिता और मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें बच्ची आलिया प्रिंटेड व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं। यह उस वक्त की तस्वीर है जब आलिया 9 साल की थीं।



इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा है कि आलिया पहले से ही 21 साल की है... जब वह 9 साल की थी, तब मैंने उसे इस तरह पसंद किया था... मैं अब सच्चा बूढ़ा हो गया हूं... आई लव यू आलिया कश्यप .. तुम क्यों उस वक्त में वापस नहीं जा सकती? आई मिस यू लिटिल आलू...। इससे पहले आलिया कश्यप ने अपनी बर्थडे की तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह अपने दोस्तों और बॉयफ्रेंड के साथ दिख रही थीं। तस्वीरों में बैलून की खूबसूरत डेकोरेशन, केक, कुकीज, कप केक्स समेत कई खाने की चीजें नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में आलिया का ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रिगोइरे उन्हें किस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें