बुधवार को अभिनेता दिलीप कुमार को खराब तबीयत के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत में अभी तक कोई सुधार नहीं बताया जा रहा है। इससे परेशान उनकी मुंहबोली बहन लता मंगेश्कर ने चिंता व्यक्त की है।
पढें: इस सुपरस्टार के लिए पागल थे लोग, साइन करने के लिए टॉयलेट के बाहर भी खड़े रहते थे निर्माता-निर्देशक
लता मंगेश्कर ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे न्यूज देख कर पता चला कि दिलीप कुमार जी कि तबीयत अच्छी नहीं है। उनकी सेहत में जल्द सुधार हो यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।'
Mujhe news dekhkar pata chala ki Dilip kumar ji ki tabiyat acchi nahi hai.Unki sehat mein jald sudhaar ho yehi meri Ishwar se prarthana.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 5, 2017
कल ही लीलावती अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिलीप कुमार की किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है और इसके लिए उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें वेंटीलेटर पर नहीं रखा गया है। अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। वे तय करेंगे कि आगे क्या करना चाहिए। वह सामान्य हैं।