फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना आलिया ना प्रियंका, लता मंगेशकर को तो पसंद है इस हीरोइन की आवाज

Thu, 07 Sep 2017 02:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की हीरोइनों को इन दिनों गाना गाने का शौक चढ़ा हुआ है। कई हीरोइनें एक्टिंग के बाद अब सिंगिंग में हाथ आजमा रही हैं। ऐसे में लता मंगेशकर का श्रद्धा  कपूर की आवाज को लेकर बयान देना तो मायने रखेगा ही। दरअसल हुआ ये कि श्रद्धा कपूर अपने परिवार के साथ लता मंंगेशकर के घर गईं थीं। 
विज्ञापन


लता मंगेश्कर ने इस गेट टू गेदर के बारे में बात करते हुए कहा, 'कुछ ही दिनों पहले श्रद्धा का पूरा परिवार मेरे यहां आया था। श्रद्धा, उनका भाई सिद्धांत, उनकी आंटी पद्मिनी कोल्हापुरी और तेजस्विनी सभी मेरे यहां आए। मैं श्रद्धा को उनके बचपन के दिनों से जानती हूं। मुझे आश्चर्य है कि वो अब स्टार बनने के बाद भी वो बिल्कुल नहीं बदलीं।' 

इसके आगे जो बात लता जी ने कही उससे अच्छा कॉम्पलिमेंट श्रद्धा के लिए कुछ हो ही नहीं सकता है। लता मंगेश्कर बोलीं, 'मजे की बात ये है कि वो अच्छा गाती है और उससे भी बेहतर बात है कि सुर में गाती है।' भाई लता जी किसी के गाने की तारीफ करें तो उसमें कुछ तो जरूर होगा।  
विज्ञापन


पढ़ें- कंगना पर अध्ययन का बयान, 'मुझे उसका इंटरव्यू सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं'

आपको बता दें कि हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' में 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगीं' गाना गाया था। इसके अलावा आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा भी सिंगगिंग में हाथ आजमा चुकी हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें