फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज से गिरे तोशी, शराब के नशे में कर रहे थे परफॉर्म

Thu, 07 Sep 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर तोशी दिल्ली में अपनी एल्बम 'अर्जियां' का प्रमोशन करने आए हुए थे इस दौरान स्टेज पर परफॉर्म करते समय वो गिर गए। खैर किसी भी आदमी के साथ ऐसा होता सकता है। मगर ये मामला सेलिब्रिटीज का था इसलिए जब स्टेज पर जब हजारों कैमरे उनका वीडियो बना रहे हों तो खुद को संभालना कहीं ज्यादा मुश्किल हो जाता है। 
विज्ञापन


दरअसल, तोशी अपने एल्बम 'अर्जियां' का प्रमोशन इन दिनों कर रहे हैं। इसीलिए वो दिल्ली आए हुए थे। इसी दौरान रात को उनकी टीम और दोस्तों ने बार में जाने का प्रोग्राम बनाया। वहां तोशी खुद को स्टेज पर रोक नहीं पाए और वहां मौजूद सभी लोग उन्हें चीयर करने लगे जिससे तोशी और ज्यादा उत्साहित हो उठे।

बताया जा रहा है कि तोशी उस वक्त एल्कोहल के नशे में भी थे। ऐसे में अचानक उनका पैर फिसल गया और वो खुद को संभाल नहीं पाए और गिर पड़े। इस पूरे वाकया को कई कैमरों में भी कैद कर लिया गया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंं- राम रहीम के बारे में ये क्या बोल गए कीकू, कपिल शर्मा के बारे में भी किया खुलासा

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले तोशी की भांजी का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें उसे मार-मार कर पढ़ाया जा रहा था। 
  Drunk Toshi Sabri Falls From The Stage pic.twitter.com/85vXZQ50oJ — Aaron Pereira (@aaron_pereira94) September 6, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें