लता मंगेशकर अपने पिता के साथ मराठी संगीत नाटक में पहले से ही काम करती थीं और 14 साल की उम्र में वह बड़े कार्यक्रमों और नाटकों में अभिनय करने लगीं। 1942 में लता मंगेशकर के पिता का निधन हुआ था। लता जी ने अपने परिवार के लिए कभी शादी नहीं करने का मन पक्का कर लिया था।
बता दें, लता मंगेशकर देश की सबसे बड़ी प्लेबैक सिंगर हैं। लता मंगेशकर ने एक हजार से ज्यादा हिंदी फिल्मों में गाने गए, जबकि अन्य भाषाओं की फिल्मों की तो वह गिनती तक भूल गई हैं। लता मंगेशकर देशी विदेशी 36 भाषाओं में गाने वाली पहली भारतीय महिला सिंगर हैं।