फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपों से नाराज हैं लता मंगेशकर

Thu, 08 Nov 2012 11:54 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भूपने हजारिका की पत्नी प्रियंवदा द्वारा भूपेन हजारिका और लता मंगेशकर के बीच कथित अफेयर होने की बात पर लता मंगेशकर ने कड़ा ऐतराज किया है। लता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में लता प्रियंवदा को कोर्ट में भी घसीट सकती हैं। लता के साथ इस आरोप पर कल्पना लाजिमी भी नाराज बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों दिवंगत गायक भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा पटेल ने कहा था कि लता मंगेशकर और भूपेन हजारिका के बीच गहरा प्रेम अफेयर था। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को लंबे समय से जानती थी। प्रियंवदा इन दिनों कनाडा के ओटावा में रहती हैं। वह भूपेन हजारिका की पहली बरसी पर हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए असम आई हुई हैं। प्रियंवदा ने एक असमी टीवी चैनल से इंटरव्यू में लता मंगेशकर के भूपेन से संबंध होने का दावा किया है।

प्रियंवदा ने हजारिका के साथ अपने रिश्तों की अलगाव की वजह भी लता को बताया है जिनसे वह शादी (1963) के 13 साल बाद अलग हो गई थी। प्रियंवदा के मुताबिक लता जब भी कोलकाता आती वह हजारिका के तीन बेडरूम में से एक शेयर करती थी।
विज्ञापन


प्रियंवदा ने कहा है कि यह बात उन्होंने अपनी आत्मकथा 'मोई एती जजाबार' में भी लिखी है। पत्नी और अपने परिवार से अलग होने के बाद भूपेन हजारिका मरते दम तक निर्माता निर्देशक कल्पना लाजिमी के साथ रहे। हजारिका और लाजमी विवाहित हैं या नहीं, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई ।

वैसे दोनों की उम्र में 28 साल का अंतर था। हजारिका ने अपनी फिल्म व टेलीविजन कम्पनियां, बैंक खाते और निजी कम्पनी खाते, निवेश, नकद राशि, सोने के आभूषण और भारत व दुनियाभर में फैली अपनी सम्पत्ति सब कुछ मरने के बाद कल्पना लाजमी के नाम लिख दी थी जिसको लेकर भी उनके परिवार में बहुत विवाद हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें