लारा का पोस्ट
लारा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मां के जन्मदिन पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में लारा अपनी मां और बाकी लोगों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में लारा की मां क्राउन पहने बेहद खुश नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर लारा की मां की है और तीसरी तस्वीर केक की है।
लारा का नोट
लारा ने अपनी प्यारी मां के 80वें जन्मदिन पर इन शानदार तस्वीरों के साथ एक भावपूर्ण पोस्ट भी लिखा है। लारा ने लिखा, 'मेरा दिल खुशी से भर गया है। मेरी प्यारी और कोमल मम्मी (बचपन में तो इतनी कोमल नहीं थीं) आज 80 साल की हो गई हैं।'
इस बीमारी से जूझ रही हैं लारा की मां
लारा ने आगे बताया कि उनकी मां अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारी से कुछ समय से पीड़ित हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी मां को जीवन से कोई शिकायत नहीं है। लारा ने लिखा, 'मैं उनसे हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती रहती हूं।'
मां से क्या सीख मिली
लारा ने आगे बताया की उनकी मां से उन्होंने आज तक क्या सीखा है। लारा ने लिखा, 'मेरी मां मुझे ये सिखाती हैं-
- जिंदगी से कभी शिकायत मत करो।
- दिन चाहे जैसा भी बीते, वो हमेशा अच्छा ही होता है।
- हमेशा विश्वास रखो।
- जब संगीत बजे, तो अगर हो सके तो नाच लो, या कम से कम उसकी धुन पर थिरकते रहो।
- मुस्कुराओ और हंसते-हंसते अपनी सारी चिंताएं भुला दो।'
यह भी पढ़ें: धर्मा की फिल्म 'बेधड़क' से डेब्यू न कर पाने पर शनाया कपूर ने खोले कई राज, बोलीं- 'आज मैं जो हूं वो... '