मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं सलीम
बता दें, बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान बीते मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेन हुआ था, जिसके बाद से मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। डॉ. जलिल पारकर की निगरानी में अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और स्पेशलिस्ट की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। लीलावती में लगातार सलमान खान और उनके परिवार का आना जाना लगा हुआ है।
अस्पताल पहुंच रहे कलाकार
लीलावती अस्पताल में लगातार सलमान खान और उनके परिवार का आना जाना लगा हुआ है। गुरुवार रात को भी सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान, सलमा खान, हेलेन को देखा गया था। इसके अलावा आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इनके अलावा जावेद अख्तर, जीशान सिद्दिकी, यूलिया वंतूर भी मंगलवार से ही लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।