Lara Dutta Viral Video: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दौरान लारा दत्ता दुबई में फंसी हुई थीं। वहां से उन्होंने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया था। अब भारत वापस आने पर एक्ट्रेस ने युद्ध के दौरान हुए अनुभव साझा किए।
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के दौरान कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपनी अपडेट्स शेयर की थीं। इन वीडियोज और पोस्ट के जरिए सेलेब्स अपने फैंस को अपने सही सलामत होने की जानकारी भी दे रहे हैं। हाल ही में लारा दत्ता ने भी ऐसा वीडियो साझा किया। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के ऊपर पड़े इस युद्ध के प्रभाव पर भी बात की।
विज्ञापन
एक्ट्रेस को लगा उनका आखिरी पोस्ट है
अभिनेत्री लारा दत्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत के दौरान बताया कि वह दौर काफी बुरा था जब वह दुबई में थीं। इसका उनकी बेटी के ऊपर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा 'मैं इस तरह के वीडियो कभी पोस्ट नहीं करती।
मगर ऐसा लगा कि मुझे इसे दुनिया को दिखाना चाहिए। क्योंकि आप ये नहीं जानते की दुनिया के उस तरफ क्या है? इससे भी ज्यादा मैंने यह सोचा कि शायद ये मेरा आखिरी वीडियो हो। मगर अब भारत वापस आने के बाद मैं काफी खुश हूं।'
बेटी को हमेशा रहेगा ट्रॉमा
लारा ने बताया कि वह एक आर्मी फैमिली से आती हैं इसलिए उनके लिए यह सब नया नहीं था। जैसे ही पहला बम गिरा उन्होंने अपनी जरूरत का सारा सामान एक बैग में भर लिया। वाे इस कदर तैयार थे कि दुबई सरकार अगर घर खाली करने को कहती तो दोनों को बस अपना बैग उठाना था।
लारा ने कहा- 'बेटी सायरा के लिए यह बिल्कुल नया अनुभव था और इसका ट्रॉमा उन्हें हमेशा रहेगा। फिर भी उसने हिम्मत दिखाते हुए सीढ़ियों के नीचे अपने लिए एक छोटी सी जगह बना ली थी और वहां स्लीपिंग बैग, तकिए और अन्य जरूरी सामान रख लिया था।'
एक्ट्रेस ने बताया दुबई में क्या है खास?
लारा लगभग पिछले तीन साल से यूएई में रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी बेटी सायरा सात साल की उम्र से टेनिस खेलती है। उसके ट्रेनर यहां दुबई में हैं जिस वजह से हम यहां रहते हैं। हम उसके लिए ही दुबई शिफ्ट हुए ताकि वह बेहतरीन परफॉर्मेंस कोच से ट्रेनिंग ले सके।
जब युद्ध हुआ तब मैं और सायरा दुबई में अकेले थे। महेश (लारा के पति) काम के सिलसिले में बाहर गए थे। मगर ये बात अच्छी है कि यूएई सरकार सबको सुरक्षित रखने के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है।'