फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभाल, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

Fri, 13 Mar 2026 04:51 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल के हेल्थ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अनुराग आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने हेल्ड अपडेट शेयर की है।
विज्ञापन
अनुराग डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 17' फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का हाल ही में कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया। वहीं आज उनकी हेल्थ में अब काफी सुधार है। इसलिए उन्हें अब आईसीयू से निकालकर नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अनुराग के मैनेजर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है। 

विज्ञापन

अनुराग का हेल्थ अपडेट
अब अनुराग के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि अनुराग की हालत में सुधार हो रहा है। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने इंसटाग्राम पर अपडेट दिया है कि अनुराग अब आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। रोहित ने अस्पताल से एक फोटो भी शेयर की, जिसमें अनुराग बेड पर लेटे हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वे 24 घंटे उनके साथ हैं और फैंस से उनकी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने को कहा। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने राहत महसूस की और अनुराग के लिए दुआएं मांगी।

आईसीयू में एडमिट थे अनुराग
कुछ दिन पहले अनुराग का कार हादसा हो गया था। 7 मार्च को वे इंस्टाग्राम पर लाइव कर रहे थे, तभी उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया और उनकी हालत देखकर डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा था।
विज्ञापन

परिवार पर लगाया था आरोप
अनुराग को यूके 07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है। इस हादसे से पहले अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी अंतर-धर्म शादी को लेकर परिवार उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। अनुराग ने एक भावुक वीडियो में खुद को बहुत अकेला बताया था। लेकिन उनके भाई कलम डोभाल ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि अनुराग सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। फिलहाल, अनुराग अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनकी सेहत धीरे-धीरे बेहतर हो रही है।

यह भी पढ़ें: राजीव अदातिया ने एलपीजी की बढ़ती कीमतों को बताया सोने की खान, लिखा- 'एक गैंस टैंक की कीमत मेरी रोज की...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें