मिस यूनिवर्स रही लारा दत्ता बृहस्पतिवार को 37 साल की हो गईं। वह 16 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में लारा दत्ता को उनकी कुछ अदाओं के लिए जाना जाता है।
लारा का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल 1995 में की। 2000 में लारा ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया।
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद लारा ने अपने बॉलीवुड एंट्री की। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 2003 में आई फिल्म अंदाज से शुरुआत की। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्में कीं।
2011 में लारा फिल्म निर्माण की ओर बढ़ गईं। उन्होंने चलो दिल्ली नाम की फिल्म का निमार्ण किया। बाद में उन्होंने मशहूर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ शादी कर ली।
हाल ही में आई फिल्म डेविड में लारा दिखी थीं। फिलहाल उनका कहना है कि वह अपने मातृत्व के समय को काफी मजे से जी रही हैं। लेकिन अब वक्त आ गया है जब वह अपने परिवार और करियर दोनों को ही बैलेंस कर सकती हैं। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड में वापसी का फैसला लिया है।