लारा और श्री श्री रवि शंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
लारा ने अपने गुरुदेव के लिए लिखा खास नोट
लारा ने इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'गुरुदेव (श्री श्री रवि शंकर) को 70वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' इसके साथ ही लारा ने लिखा, 'आपकी उपस्थिति में हमेशा सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। आप दीर्घायु हों और हम आपके साये में रहने के लिए धन्य और भाग्यशाली हों।'
क्या खास है इन तस्वीरों में
लारा ने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में लारा पारंपरिक कपड़े पहने गुरुदेव के बगल में मुस्कुराते हुए बैठी हैं। दूसरी तस्वीर में लारा अपने गुरुदेव के साथ खुशी से समय बिताती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में लारा गुरुदेव के साथ पोज दे रही हैं।
लारा का वर्कफ्रंट
लारा दत्ता ने 12 मई 2000 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वे दो दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। बहरहाल, अब लारा अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: कान में फोटाग्राफर्स ने किया आलिया को इगनोर, वायरल हुए वीडियो; यूजर्स बोले- 'ऐश्वर्या की बराबरी कोई नहीं...'