the accidental prime minister
बता दें कि यह फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है और इससे पहले उन किरदारों के नाम का खुलासा हुआ था जो राहुल गांधी और प्रियंका वाडरा का रोल प्ले करने जा रहे हैं। वहीं, अनुपम ने ट्वीट करते हुए एक बार फिर फिल्म से जुड़ी नई तस्वीर साझा करते हुए लिखा' मिलिए फिल्म द एक्सीडेंडल प्राइम मिनिस्टर में लाल कृष्ण आडवानी का रोल करने वाले अवतार सिंह और लालू प्रसाद यादव के किरदार में विमल वर्मा वहीं, शिवराज पाटिल के किरदार में अनिल रस्तोगी।'
Introducing Avtar Sahni as #LKAdvaniJi,
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
इससे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार करने जा रहे एक्टर राम अवतार भारद्वाज के नाम का खुलासा हुआ था। गौरतलब है कि संजय बारू पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं, वहीं एक्टर अक्षय खन्ना फिल्म में संजय बारू के किरदार में नजर आएंगे।