फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर चीज का बिल उन्होंने ही चुकाया', सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहे जाने पर बोले ललित मोदी, रिश्ते पर भी की बात

Tue, 02 Jun 2026 09:46 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lalit Modi On Sushmita Sen: अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी कभी रिश्ते में थे। अब ललित मोदी ने अपने रिश्ते और सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहे जाने पर अपनी बात रखी है। 
विज्ञापन
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ साल पहले, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन तस्वीरों में वे एक-दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे थे। एक तस्वीर में, सुष्मिता ने एक बड़ी हीरे की अंगूठी पहनी हुई थी और लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहा था। ललित मोदी ने अपने रिश्ते और एक्ट्रेस को 'गोल्ड डिगर' कहे जाने के बारे में खुलकर बात की है।
विज्ञापन


कामयाब महिला हैं सुष्मिता
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में ललित मोदी ने कहा, 'सुष्मिता एक खूबसूरत, कामयाब और अपने दम पर बनी महिला हैं। मेरे जानने वालों में शायद ही किसी के पास उनसे ज्यादा हीरे होंगे। उन्होंने यह सब खुद कमाया है। उनके तो हीरों के स्टोर भी थे।'

सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
सुष्मिता ने दिए पैसे
ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम कहीं बाहर गए हों और मुझे किसी चीज के लिए पैसे देने पड़े हों। हर चीज का बिल उन्होंने ही चुकाया। मैं तो एक तरह से 'केप्ट बॉयफ्रेंड' (खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड) जैसा था। वह किसी से भी कभी कुछ नहीं लेती थीं। इसलिए जब लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहा, तो वह पूरी तरह से गलत था। अगर कुछ था भी, तो ललित ही 'डायमंड डिगर' (हीरे का दीवाना) था। वह सचमुच एक हीरा हैं।'

Boong: न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 'बूंग' की धूम, अपने नाम किए तीन पुरस्कार; फरहान अख्तर से है कनेक्शन

सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
करीबी दोस्त हैं सुष्मिता
सुष्मिता सेन और ललित मोदी कुछ ही दिनों तक साथ में रहे, इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ललित का कहना है कि सुष्मिता आज भी उनकी एक 'करीबी दोस्त' हैं। उन्होंने कहा, 'उनके साथ मेरी बहुत प्यारी यादें जुड़ी हैं और वह आज भी मेरी बहुत करीबी दोस्त हैं।'
विज्ञापन

सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
सुष्मिता ने तस्वीरें हटाने के लिए नहीं बोला
मोदी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मैंने यह सब उनके सामने ही किया था। उन्हें लगा नहीं था कि मैं सच में इसे पोस्ट कर दूंगा। हम प्लेन में किसी बात पर बहस कर रहे थे और उन्होंने कहा, 'तुम इसे पोस्ट नहीं करोगे।' मैं हंसा और मैंने बटन दबा दिया।' उन्होंने आगे बताया कि सुष्मिता ने उनसे कभी भी उन तस्वीरों को हटाने के लिए नहीं कहा। 

खैर, फिलहाल सुष्मिता किसी को डेट नहीं कर रही हैं, लेकिन अपने एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा हमेशा होती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें