'किल' की तर्ज पर होगा आगामी फिल्म में एक्शन
लक्ष्य खुद को किसी खास शैली में बांधकर नहीं रखना चाहते। डेब्यू फिल्म में वे एक्शन अवतार में नजर आए। मगर, उनकी दूसरी फिल्म 'चांद मेरा दिल' एक लव स्टोरी है। इसमें वे अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। लेकिन, इस लव स्टोरी फिल्म के बाद एक बार फिर वे एक्शन का धमाल करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 'लक्ष्य करण जौहर की नए दौर की एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे। 'किल' की तरह ही यह भी एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी'।
ये खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: शादी का झूठा वादा, जान से मारने की दी धमकी, इन विवादों के घेरे में आ चुके हैं भोजपुरी सितारे
ओटीटी सीरीज में भी आएंगे नजर
दिलचस्प बात तो ये है कि लक्ष्य का सिलसिला सिर्फ यहीं तक नहीं है, बल्कि ओटीटी पर भी उनका जलवा होने वाला है। दावे किए जा रहे हैं कि लक्ष्य एक बड़ी ओटीटी सीरीज में नजर आने वाले हैं। इसमें लक्ष्य की मजबूत भूमिका होगी।