फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshya: धर्मा प्रोडक्शंस के साथ लक्ष्य की हैट्रिक, 'किल' और 'चांद मेरा दिल' के बाद हाथ लगी एक और फिल्म

Wed, 18 Dec 2024 06:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lakshya: अभिनेता लक्ष्य धर्मा प्रोडक्शंस के साथ हैट्रिक लगाने वाले हैं। 'किल' इस साल रिलीज हुई। करण जौहर की 'चांद मेरा दिल' में भी वे नजर आएंगे। उसके अलावा एक और फिल्म में उनकी एंट्री की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
एक्टर लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता लक्ष्य के सितारे बुलंदियों पर हैं। उस पर करण जौहर भी उन पर मेहरबान हैं। इस साल वे धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'किल' में नजर आए। करण जौहर की 'चांद मेरा दिल' में भी वे नजर आने वाले हैं। इस बीच दिलचस्प जानकारी सामने आई है कि लक्ष्य के हाथ एक और फिल्म लगी है, वह भी धर्मा की है। इस तरह लक्ष्य करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के साथ हैट्रिक लगाने वाले हैं।

विज्ञापन

इस साल 'किल' से किया डेब्यू
लक्ष्य का डेब्यू करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'किल' के जरिए हुआ। इसमें उन्होंने कमाल के एक्शन सीन दिए। अपने अभिनय से एक्टर ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच खास जगह बना ली। धमाकेदार डेब्यू के बाद करण जौहर एक्टर लक्ष्य के साथ अपनी अगली फिल्म 'चांद मेरा दिल' का एलान पहले ही कर चुके हैं, जिसमें अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। इस बीच लक्ष्य की झोली में तीसरी फिल्म आ गिरी है।

ये खबर भी पढ़ें:
Mamta Kulkarni: भारत में खूबसूरत पल बिताकर दुबई लौट रहीं ममता कुलकर्णी, कुंभ स्नान के लिए फिर करेंगी वतन वापसी
 

'किल' की तर्ज पर होगा आगामी फिल्म में एक्शन
लक्ष्य खुद को किसी खास शैली में बांधकर नहीं रखना चाहते। डेब्यू फिल्म में वे एक्शन अवतार में नजर आए। मगर, उनकी दूसरी फिल्म 'चांद मेरा दिल' एक लव स्टोरी है। इसमें वे अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। लेकिन, इस लव स्टोरी फिल्म के बाद एक बार फिर वे एक्शन का धमाल करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 'लक्ष्य करण जौहर की नए दौर की एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे। 'किल' की तरह ही यह भी एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी'।

ये खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: शादी का झूठा वादा, जान से मारने की दी धमकी, इन विवादों के घेरे में आ चुके हैं भोजपुरी सितारे
विज्ञापन

ओटीटी सीरीज में भी आएंगे नजर
दिलचस्प बात तो ये है कि लक्ष्य का सिलसिला सिर्फ यहीं तक नहीं है, बल्कि ओटीटी पर भी उनका जलवा होने वाला है। दावे किए जा रहे हैं कि लक्ष्य एक बड़ी ओटीटी सीरीज में नजर आने वाले हैं। इसमें लक्ष्य की मजबूत भूमिका होगी। 

Yami Gautam Golden Temple: बेटे के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे यामी-आदित्य, संजय दत्त भी दिखे साथ; तस्वीर वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें