2018 में, इम्तियाज अली ने एकता कपूर के साथ मिलकर टाइमलेस रोमांस 'लैला मजनू' को बड़े पर्दे पर लाया, जिसमें अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में थे। साजिद अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई और शुरुआती दौर में सिर्फ 2.18 करोड़ रुपये की कमाई की। इसे बॉक्स ऑफिस डिजास्टर माना गया था। हालांकि, फिल्म ने दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक दी है और इस बार इसकी कमाई के आंकड़े हैरान करने वाले हैं-
'लैला मजनू' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया
2024 में 'रॉकस्टार' की दोबारा रिलीज की सफलता के बाद इम्तियाज अली और उनकी टीम ने 'लैला मजनू' को बड़े पर्दे पर एक और मौका देने का फैसला किया। इस बार, उन्होंने इसकी री रिलीज के लिए राष्ट्रीय सिनेमा सीरीज के साथ साझेदारी की। फिल्म ने पहली बार कश्मीर के एक ही सिनेमा हॉल में वापसी की, जहां इसे स्थानीय दर्शकों से जबरदस्त उत्साह मिला। इस सकारात्मक प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर, निर्माताओं ने तुरंत पूरे भारत के मल्टीप्लेक्सों में फिल्म की री रिलीज का विस्तार किया।