रैंप वॉक के दौरान दिखा खास अंदाज
रियल लाइफ में भी संस्कारी हैं नितांशी
फैशन शो में नितांशी जब रैंप पर उतरीं तो उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास हर किसी की नजरों में बस गया। रैंप के बीच में रुककर नितांशी फ्रंट रो में बैठीं हेमा मालिनी के पास गईं और बड़े आदर से उनके पैर छुए। लाल साड़ी में सजीं हेमा इस प्यार भरे अंदाज से भावुक नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ दिल पर रखा और नितांशी की इस सादगी की तारीफ की। सोशल मीडिया पर लोग निताशी के इस अंदाज की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।
सुष्मिता सेन के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात
नितांशी का दिल जीतने वाला अंदाज यहीं नहीं रुका। रैंप पर चलते हुए वह सुष्मिता सेन के पास पहुंचीं जो अपनी खास मुस्कान के साथ शो का लुत्फ उठा रही थीं। नितांशी ने सुष्मिता को गले लगाया और दोनों ने कुछ पल हंसी-खुशी बातें कीं। सुष्मिता भी नितांशी के इस व्यवहार से बहुत खुश हुईं। जैसे ही नितांशी ने अपनी वॉक दोबारा शुरू की, सुष्मिता ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
'लापता लेडीज' से मिली नितांशी को पहचान
नितांशी गोयल ने अपनी मेहनत और टैलेंट से कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है। मार्च 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नितांशी के साथ प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम जैसे कलाकार थे। बिप्लब गोस्वामी की कहानी पर आधारित यह फिल्म महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनी। नितांशी के किरदार ने हर किसी को प्रभावित किया और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।