आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है, जिस वजह से आमिर अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता अपनी निजी जिंदगी पर भी बात करते नजर आए हैं। साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अलग होने की घोषणा की थी। आमिर के इस एलान से सभी हैरान रह गए थे।हालांकि, आज के समय में दोनों दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं और अब अभिनेता ने फैंस के बीच भी बताया कि वह और किरण कैसा रिश्ता साझा करते हैं।
आमिर ने आगे कहा, 'हमारे बीच एक-दूसरे को लेकर मन में कुछ भी गलत नहीं है। हम सब हफ्ते में एक बार मिलते हैं चाहे कितना भी बिजी हो। सब एक-दूसरे से प्यार करते हैं और रिस्पेक्ट करते हैं।' बता दें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से 18 अप्रैल 1986 को हुई थी। दोनों की लव मैरीज थी लेकिन आमिर और रीना ने साल 2002 में तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इसके बाद आमिर खान ने किरण राव से 2005 में शादी रचाई। लेकिन आमिर की दूसरी शादी भी नहीं चली। दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि, अभिनेता के अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ अच्छे रिश्ते हैं।
बता दें कि 'कॉफी विद करण' सीजन सात ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। आमिर खान और करीना कपूर वाला एपिसोड इस गुरुवार को स्ट्रीम होगा। दोनों यहां अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रमोशन करेंगे।