फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाते दिखे आमिर, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 01 Dec 2022 07:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें आमिर खान अपने बेटे आजाद और एक्स वाइफ किरण राव के साथ लुसैल स्टेडियम के बाहर दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
आमिर खान बेटे आजाद के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल सिंह चड्डा के बाद बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपना पूरा समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में एक्टर पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस दौरान कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि एक्टर छुट्टियां मनाने कहीं निकले हैं। हालांकि अब साफ हो चुका है कि एक्टर अपने परिवार के साथ फीफा वर्ल्ड कप का मैच देखने गए थे। 

विज्ञापन

Kudi Meri: लौट आया मुंबई का किंग भीकू म्हात्रे, अभिमन्यु और ध्वनि के साथ मनोज बाजपेयी ने किया इस गाने पर डांस

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें आमिर बेटे आजाद और एक्स वाइफ किरण के साथ लुसैल स्टेडियम के बाहर दिख रहे हैं। एक्टर का एक वीडियो उनके एक फैन ने शेयर किया है जिसमें वह स्टेडियम के बाहर कैमरे के सामने अपने परिवार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ कैपरी में दिख रहे हैं। वहीं, किरण ब्लैक आउटफिट और उनका बेटा अर्जेंटीना की जर्सी में पोज दे रहा है। 
विज्ञापन

बता दें कि लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद यह पहला मौका है जब आमिर को इतना एंजॉय करते हुए देखा गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद आमिर के फैंस भी बहुत खुश हैं। गौरतलब है कि 'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। अद्वैत चंदन के निर्देशन में  बनी यह फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।  फिल्म की कहानी लोगों को बिलकुल भी पसंंद नहीं आई थी जिसकी वजह से यह टिकट खिड़की पर बुरी तरह फेल रही थी।
FIFA World Cup 2022: हाथ में तिरंगा लेकर जय हिंद के नारे लगाती दिखीं नोरा फतेही, एक गलती की वजह से हुईं ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें