इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटली स्ट्रीम की जाएगी फिल्म
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए सामने आती नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने 'लाल सिंह चड्ढा' के ओटीटी राइट्स भारत के नामी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक 'नेटफ्लिक्स' को करीब 160 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में बेचे हैं। इसका मतलब यह है कि फिल्म रिलीज होने के कुछ हफ्तों के बाद डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए 'नेटफ्लिक्स' पर उपलब्ध होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
नागा चैतन्य रखेंगे बॉलीवुड में कदम
आमिर खान स्टारर इस फिल्म से जहां काफी लंबे समय बाद आमिर स्क्रीन्स पर वापसी कर रहे हैं, वहीं साउथ स्टार नागा चैतन्य भी 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। पिछले दिनों इस फिल्म से मेकर्स ने नागा चैतन्य का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'पेश है बोडिपलेम से बलाराजू...चैतन्य अक्किनेनी द्वारा अभिनीत! लव यू हमारे युवा सम्राट!' इस फिल्म में वह सैनिक बलाराजू का किरदार निभा रहे हैं।
अक्षय से भिड़ेंगे आमिर
इस फिल्म में आमिर खान, नागा चैतन्य के साथ-साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं फिल्म में शाहरुख खान के भी कैमियो करने की खबरें हैं। बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' से टकराती नजर आएगी। अब देखना यह होगा कि कौन सी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल पाता है।