दरअसल, अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने रविवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया और इस दौरान सुपरस्टार ने इंस्टग्राम पर अपने बोल्ड फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जेनिफर एक ब्लैक मोनोकिनी पहने दिख रही हैं। हालांकि, वीडियो के थंबनेल में अभिनेत्री ने बिना कपड़े पहने हुए अपनी तस्वीर लगाई है। वीडियो की खास बात ये है कि जेनिफर इस अंदाज में भी काफी कॉन्फिडेंट लग रही हैं। बता दें कि ये वीडियो जेनिफर के एक एड शूट का है।
यहां देखें वीडियो का स्क्रीनशॉट...

सोशल मीडिया पर जेनिफर के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बेशक रणवीर सिंह को उनकी बोल्ड फोटोज के लिए ट्रोल किया गया था लेकिन जेनिफर के पोस्ट पर लोग ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने अभिनेत्री को हॉट बताया है तो कुछ लोग जेनिफर के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या सचमुच आप 53 की हुई हो?' एक शख्स ने लिखा- 53 में आप ऐसी दिख रही हो। हालांकि, कुछ लोगों ने जेनिफर को भी ट्रोल किया है लेकिन तारीफ करने वालों की संख्या ज्यादा है।
बता दें कि जेनिफर लोपेज ने बीती 17 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता बेन एफ्लेक से शादी की है। दोनों ने अमेरिका के नामी शहर लॉस वेगास में एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। जेनिफर और बेन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, यह तस्वीरें नवविवाहितों ने साझा नहीं कीं। दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह से निजी रखा था