रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म 'लाल रंग' का गाना 'बावली बूच' हाल ही में रिलीज हुआ है। रणदीप और मीनाक्षी पर फिल्माया गया ये गाना अपने बोल और फिल्मांकन की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है। गाने में हरियाणवा शब्दों का जिस तरह से इस्तेमाल किया गया है वो भी शानदार है।
गाने में बावली बूच शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जो हरियाणा के देहात में खूब इस्तेमाल होता है। बावली बूच का मतलब अपनी दी धुन में रहने वाले मस्तमौला इंसान से है। गाने में दिल के लिए बावली बूच का इस्तेमाल हुआ है, जो किसी की सुनता नहीं।
गाने को दुष्यंत कुमार ने लिखा है और मातेस दुप्लेसी ने इसे कंपोज किया है। बेहद पसंद किए जा रहे इस गाने का मजा आप भी लें।