फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार की हालत में सुधार, मंगलवार को होगी अस्पताल से छुट्टी

Mon, 18 Apr 2016 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महान अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत को लेकर अब कोई खतरा नहीं है। अभिनेता की सेहत में सुधार हो रहा है और मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। दिलीप कुमार को 15 अप्रैल की रात को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने 72 घंटे उनके लिए अहम बताए थे। इस वजह से उनकी तबीयत को लेकर प्रशंसक बेचैन थे। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में भी उनकी सेहत में सुधार के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन

  By God's grace feeling brighter and better. — Dilip Kumar (@TheDilipKumar) April 18, 2016



दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से किए गए टवीट में दुआओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया गया है। Thank you all for your prayers, love and affection. pic.twitter.com/z3290IaBCh — Dilip Kumar (@TheDilipKumar) April 18, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें