फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद तोड़ देगा तुलसी का विश्वास, परिवार में बिखर जाएंगे रिश्ते, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट

Sun, 16 Nov 2025 11:16 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Serial Update: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों लगातार ट्विस्ट आ रहे हैं। तुलसी का बेटा अंगद उसका भरोसा तोड़ देगा। इस वजह से तुलसी और मिहिर के रिश्ते में भी दरार आ जाएगी।  
विज्ञापन
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना है। इस सीरियल में खूब ड्रामा चल रहा है। सीरियल के लीड कैरेक्टर तुलसी (स्मृति ईरानी) और मिहिर का रिश्ता वक्त की कसौटी पर खड़ा है। बेटे अंगद की एक हरकत से इनके रिश्ते में दरार आ जाएगी। जानिए, सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से जुड़ा अपडेट।  

विज्ञापन


परिवार के खिलाफ जाकर अंगद और वृंदा ने की शादी
मिहिर ने बेटे अंगद की शादी मिताली से तय की। अचानक शादी वाले दिन अंगद गायब हो जाता है। वह वृंदा से मंदिर में जाकर शादी कर रहा है। यह बात तुलसी को पता चलती है। वह अंगद और वृंदा की शादी रोकना चाहती है। दरअसल, तुलसी को लगता है कि अंगद की इस हरकत से मिहिर टूट जाएगा। साथ ही तुलसी और मिहिर का रिश्ता भी बिखर सकता है। 

मिहिर को होगी गलतफहमी 
जब मिहिर को एक न्यूज चैनल से अंगद और वृंदा की शादी खबर पता चलती है तो वह वीडियो में तुलसी को भी खड़े देखता है। इससे मिहिर को लगता है कि अंगद और वृंदा की शादी तुलसी ने करवाई है। जबकि तुलसी तो शादी रोकने गई थी। लेकिन इस गलतफहमी के कारण तुलसी और मिहिर के बीच दूरियां बढ़ जाएंगी।  विरानी परिवार में भी अंगद के शादी के फैसले से टेंशन का माहौल बन जाएगा। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ के बीच कड़ा मुकाबला, 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी; जानिए टॉप 5 में कौन हुआ शामिल 

44वें हफ्ते मिली कितनी टीआरपी 
नए-नए ट्विस्ट के कारण ही सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ कुछ महीनों में ही टीआरपी चार्ट में टॉप 2 में शामिल है। हालिया टीआरपी चार्ट में यह दूसरे नंबर रहा। सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 44वें हफ्ते में 2.0 की टीआरपी मिली है। पहले नंबर पर रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें