फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kusum Ka Biyaah: लॉकडाउन में दो राज्यों के बीच फंसी बरात, सच्ची घटना पर बनी 'कुसुम का बियाह' का ट्रेलर रिलीज

Fri, 23 Jun 2023 12:16 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक शुवेंदु राज घोष की फिल्म कुसुम का बियाह कोरोना महामारी के दौरान एक सत्य घटना पर आधारित हैं। फिल्म 21 जुलाई को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में वास्तविक घटनाओं पर काफी फिल्में बनी हैं। ऐसी फिल्म लोगों को पसंद भी बहुत आती हैं। निर्देशक शुवेंदु राज घोष भी वास्तविक घटना पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम 'कुसुम का बियाह' है। जो कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म के निर्माता प्रदीप चोपड़ा और बलवंत पुरोहित हैं।

विज्ञापन

21 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'कुसुम का बियाह' का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में मनोरंजन के साथ एक सस्पेंस भी है, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रहा है। निर्देशक शुवेंदु राज घोष की फिल्म 'कुसुम का बियाह' कोरोना महामारी के दौरान एक सत्य घटना पर आधारित हैं। फिल्म 21 जुलाई को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिहार से झारखंड गई थी बारात
फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। जिसमें काफी लोग फंस गए। बिहार से झारखंड गई एक बारात भी इस दौरान फंस गई थी। जिस घटना को इस फिल्म में दिखाया गया है।
विज्ञापन

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार के अचानक लॉकडाउन लगा देने की वजह से काफी लोगों को परेशानी हुई थी। शहर से लेकर गांव तक लोग जहां के तहां फंसे रह गए थे। मानों जिंदगी थम सी गई हो। दो राज्यों की सीमा पर कुसुम की बरात भी फंसी थी। जिसे अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म में मुख्य किरदार में सिक्किम की सुजाना दर्जी और करनाल, हरियाणा के लवकेश गर्ग दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: 'विज्ञापन करते वक्त भद्दे कमेंट्स का करना पड़ा सामना', इंडस्ट्री में रंगभेद पर फूटा शोभिता का गुस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें